सिद्धार्थ, मार्च 12 -- इटवा। खुनियांव ब्लॉक सभागार में बुधवार को मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान की ओर से ग्राम बाल कल्याण संरक्षण समिति के सदस्यों के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के दौरान जिला एमआईएस लीड रोहित, ब्लाक प्रोग्राम ऑफिसर हेमंत गुप्ता ने संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में मनीष, हृदय सिंह, सीडीपीओ अरशद, खालिद हुसैन, गोरखनाथ, सुनीता समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.