भदोही, सितम्बर 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे एवं डीएम शैलेश कुमार की उपस्थिति में सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर हुआ 12 हजारआंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका इस दौरान सीएम कह कि प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल शिक्षा तथा महिला एवं बाल कल्याण की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाकर Rs.12,000 प्रतिमाह तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानद...