मथुरा, अप्रैल 5 -- भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान-2026 के अंतर्गत होली गेट मंडल का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, पूर्व महापौर डॉ. मुकेश आर्य बन्धु एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल ने की। यह प्रशिक्षण वर्ग 5 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में मंडल के कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली तथा आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा ...