लोहरदगा, दिसम्बर 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। कार्यकर्ताओं के बीच कभी-कभी अनौपचारिक बैठकें भी होनी चाहिए, जिसमें प्रोटोकॉल की कोई जगह न हो। जिसमें हंसी-मजाक हो, खुल कर बाते हों। उक्त बातें पूर्व मुख्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को रांची से विशुनपुर जाने के क्रम में लोहरदगा के बक्सीडीपा स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलने के क्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ के बीच पारिवारिक आत्मीयता जैसा स्नेह हो तो संगठन का विस्तार और मजबूती आती है। श्री मुंडा ने कहा हमारी पहचान सिर्फ संगठन के दायित्व से न हो बल्कि हमारे व्यक्तित्व और पार्टी संगठन के प्रति हमारी कर्मठता से हो। उन्होंने कहा कि पार्टी का दायित्व हमें जिम्मेदार कार्यकर्ता बनाता है,और यह जिम्मेदारी संगठन के साथ जनता के प्रति भी होती है। जनता अपनी समस्याओं का समाधान चाहती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.