रांची, दिसम्बर 18 -- रांची। कार्मेल स्कूल सामलोंग में किंडरगार्टन के बच्चों द्वारा अभिभावक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर सिलवेरियस चरमाको एसजे, मैनेजर सिस्टर जीना क्रास्टा एसी और प्रधानाचार्या सिस्टर रश्मिता एसी ने किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे बच्चों ने अपनी निश्छल मुस्कुराहट और रंगारंग कार्यक्रमों से अभिभावकों का दिल जीत लिया। विद्यार्थियों ने नेपाली नृत्य, 'पर्यावरण बचाओ' विषय पर नृत्य नाटिका और योगा की शानदार प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किंडरगार्टन की शिक्षिकाओं के अथक प्रयास से ही यह कार्यक्रम सफल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.