धनबाद, अप्रैल 19 -- कार्मेल स्कूल धनबाद में शनिवार को प्राइमरी सेक्शन के लिए प्राइज नाइट-2026 का आयोजन किया गया। नन्हे विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। पूरे शैक्षणिक वर्ष में उनके समर्पण को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि तनुश्री बनर्जी प्राचार्य डिनोबिली सीएमआरआई समेत अन्य अतिथियों ने बच्चों को सम्मानित किया। विशेष रूप से एलकेजी समेत अन्य विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए सम्मान मिला। प्रारंभिक स्तर से ही अनुशासन को प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सिस्टर एम सिल्वी ने विद्यार्थियों को ईमानदारी और लगन के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। मौके पर सिस्टर श्रेया प्रबंधक, सिस्टर अमला प्री-प्राइमरी समन्वयक समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- शिशु मंदिर का...