भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर । कार्मेल स्कूल में सोमवार को अभिभावकों के लिए केजी ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि फादर मेलविन नोरहोना, प्राचार्या सिस्टर आशा, मैनेजर सिस्टर सुजाता, उपप्रचार्या सिस्टर जैकलिन, कोऑर्डिनेटर सिस्टर प्रीसका ने किया। केजी कक्षा के छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अभिभावकों को विद्यालय के आचार-संहिता की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि ने अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। माता-पिता पहले गुरु होते है। आपको बच्चों का मार्गदर्शन करना है। उनपर अपनी इच्छाओं को थोपना नहीं है। बल्कि बच्चों की क्षमता और इच्छा के आधार पर बढ़ावा देना है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश कुमार साह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.