कार्मेल धनबाद : सीआईएसएफ जवानों को छात्राओं ने बांधी राखी
धनबाद, सितम्बर 4 -- धनबाद। कार्मेल स्कूल धनबाद में गुरुवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों और विद्यालय कर्मचारियों को राखी बांधी गई। प्रबंधक श्रेया, प्राचार्य जसिंथा टॉरो, उप प्राचार्य सेवरीन, अमला समेत अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने लिटिल स्टेप्स हैप्पी हार्ट्स प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। छात्राओं ने अपने वक्तव्य में सीआईएसएफ के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वर्दी के पीछे भी एक सहृदय इंसान होता है, जो अपने परिवार और अपनों से दूर रहकर देश की महत्वपूर्ण संस्थाओं और अवसंरचना की सुरक्षा करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.