जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- मरीन ड्राइव पर सड़क दुर्घटना में चार होनहार विद्यार्थियों की मौत के बाद गुरुवार को कार्मेल जूनियर कॉलेज में शोक का माहौल रहा। विज्ञान संकाय के 12वीं के चार होनहारों के निधन पर स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को भेजी गई सूचना में शोक व्यक्त किया गया। दिवंगत आत्माओं के सम्मान और उनकी याद में शुक्रवार को स्कूल पूरी तरह से बंद रखने की घोषणा की गई। इस अप्रत्याशित क्षति से कॉलेज परिवार, शिक्षक वर्ग और छात्र-छात्राएं गहरे सदमे में हैं। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाली छात्राओं में तृषा सिंह 12 की विज्ञान संकाय की छात्रा और अपनी क्लास की हेड गर्ल थी। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर सड़क हादसे में चार बच्चों की मौत पर डॉ. मुन्नम संजय ने जताया गहरा शोक अपने नेतृत्व क्षमता, मिलनसार स्वभाव और शैक्षणिक उत्कृष्टता के कारण वह शिक्षकों और स...