बक्सर, अप्रैल 30 -- युवा के लिए --- खुशी बक्सर। आईसीएससी बोर्ड परीक्षा का मैट्रिक व इंटर का परिणाम घोषित हो गया है। इस परीक्षा में कक्षा दस में कार्मेल स्कूल के प्रांजल चौबे ने 96 अंक प्राप्त किया है। वहीं स्कूल में दूसरे स्थान पर अनीश कुमार ने 95.4 फीसदी अंक प्राप्त किया है। रागिनी कुमारी ने 94.4, अनुष्का कुमारी ने 94, अभिज्ञानता ज्ञान ने 94 समीर केशरी ने 93, कनक लता ने 92 फीसदी अंक प्राप्त किया है। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में विज्ञान संकाय के प्रथम चौहान ने 85 फीसदी अंक प्राप्त किया है। वहीं राणा प्रताप ने 82 फीसदी अंक प्राप्त किया है। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर के संत जेवियर स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 12वीं और 10वीं में शत-प्रतिशत सफलता इस सफलता पर स्कूल की प्राचार्य सिस्टर मारिया कीर्ति ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, नियमित अध्ययन तथा...