बोकारो, मई 13 -- शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से बेरमो के कार्मेल स्कूल करगली में अचीवर्स नाइट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सीसीएल बीएंडके अंतर्गत क्षेत्रीय अस्पताल करगली के सीएमओ डॉ केपी शाही, कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल की प्रिंसिपल सिस्टर प्रेमलता, लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल गोमिया की प्रिंसिपल सिस्टर सीबी एवं कार्मेल स्कूल करगली की प्रिसिंपल सिस्टर शेरिन जोसेफ ने सामूहिक दीप प्रज्वलन कर एवं बच्चों के द्वारा प्रेयर डांस के साथ किया। कक्षा नर्सरी से इलेवन तक के मेधावी विद्यार्थियों जिन्होंने कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया ऐसे 117 विद्यार्थियों तथा परफेक्ट अटेंडेंस वाले 57 छात्र-छा...