शाहजहांपुर, मार्च 18 -- शाहजहांपुर। आगामी जनगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से ग्रैंड आर्क परिसर में कर्मचारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। प्रशिक्षण में गणनाकारों और पर्यवेक्षकों को घर-घर सर्वे की प्रक्रिया, आंकड़ों के सही संकलन, ऑनलाइन एप के उपयोग और गोपनीयता संबंधी नियमों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना कार्य पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है, ताकि वास्तविक सर्वे के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.