बोकारो, अप्रैल 29 -- बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) ने कनीय प्रबंधक पदोन्नति परीक्षा नीति 2026 में संशोधन की मांग को लेकर प्रभारी चेयरमैन सह निदेशक (कार्मिक) को पत्र भेजा है। यूनियन ने आरोप लगाया है कि हाल ही में जारी सर्कुलर में कई ऐसे प्रावधान हैं, जो पदोन्नति पाने वाले कार्मिकों के हितों के विपरीत हैं। यह भी पढ़ें- RBI में निकली ग्रेड B अफसरों की भर्ती, UPSC वालों के लिए अच्छा प्लान बी, CSE IAS जैसा अटेम्प्ट नियम भी लागूसंघ की मांगें संघ के महासचिव हरिओम कुमार ने अपने पत्र में कहा है कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा 24 अप्रैल को कनीय प्रबंधक पदोन्नति परीक्षा के लिए जारी सर्कुलर में कई विसंगतियां हैं। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों को लेकर संघ पहले भी कई बार प्रबंधन को अवगत करा चुका है। यूनियन...