कार्मशियल भवनों का नक्शा पास न कराया तो होगी कार्रवाई
रायबरेली, जून 10 -- रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विकास प्राधिकरण सीमा क्षेत्र के कार्मशियल भवनों का नक्शा पास कराने की अपील की है। उन्होनें होटल, लॉज, मैरिज लॉन, रेस्टोरेंट, ढाबा, हॉस्पिटल और नर्सिंग होम आदि के संचालकों से कहा है कि इस तरह के जो भी निर्माण है, उनका भू उपयोग के अनुरूप मानचित्र स्वीकृत होना चाहिए। इसके लिए वह अगले सात दिन में इसे जरूर करा लें। मानचित्र स्वीकृति के लिए विकास प्राधिकरण में सिंगल विण्डो सिस्टम है। इन निर्माणों के मानचित्र स्वीकृत न होने पर नगर योजना एवं विकास अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.