धनबाद, मई 1 -- कार्मल स्कूल, डिगवाडीह की छात्राओं ने आईसीएसई (10वीं) वर्ष 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 10वीं की परीक्षा में अनिष्का मोदी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनके साथ ही मान्यता शर्मा ने 95.6 प्रतिशत और सरबोनि सुपकार ने 94.02 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वाणिज्य संकाय में अर्पित गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, इकरा रहमान ने 93.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह भी पढ़ें- कार्मेल के प्रांजल को आईसीएससी मैट्रिक परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक कला संकाय में भी छात्राओं का दबदबा रहा। निष्ठा सिंह ने 95.25 प्रति...