बिजनौर, मार्च 3 -- कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल में मंगलवार को बाघ का शव मिलने से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने पोस्टमार्टम के बाद बाघ के शव का निस्तारण कर दिया। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे वनकर्मियों की टीम गश्त कर रही थी। टीम की धारा ब्लॉक की कालागढ दक्षिणी बीट के कक्ष संख्या-6 में स्थित सूखा स्रोत के सहायक नाले में बाघ के मृत शावक पर नजर पड़ी। कार्बेट प्रशासन जारी विज्ञप्ति में दांत, नाखून, हड्डियों तथा खाल सहित मौके पर बाघ शावक के सभी अंग सुरक्षित मिलने का दावा किया है। विज्ञप्ति के मुताबिक आला अधिकारियों को मामले से अवगत कराकर घटना स्थल के आसपास सघन कांबिंग की गई। कांबिंग के दौरान किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। अलबत्ता घटना स्थल के इर्दगिर्द पगमार्गों सहित बाघ तथा हाथी की मौजूदगी के पुख्ता प्रमाण...