बागेश्वर, अप्रैल 17 -- मनोज कुमार, बागेश्वर। खेलो इंडिया खेलो के तहत अस्मिता फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन नुमाइश खेत मैदान में हुआ। प्रतियोगिता अंडर 16 बालिका वर्ग में छह टीमों ने भाग लिया। शुभारंभ प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी किरन नेगी के द्वारा किया। प्रतियोगिता में पहला मैच जिम कार्बेट इंटरनेशनल और आनंदी एकादमी के बीच खेला गया। इसमें जिम कार्बेट ने आंदनी को 2-1 से हराया। दूसरा मैच बागनाथ फुटबॉल क्लब और आनंदी एकादमी के बीच खेल गया। इसमें बागनाथ एकादमी ने 2-1 जीत हासिल की। तीसरा मैच जिम कार्बेट और बागनाथ फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें बागनाथ ने जिम को 1-0 से मात दी। इस दौरान जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव नीरज पांडे ने बताया कि खेलो इंडिया के तहत यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें बालिकाओं को अधिक से अधिक खेलो के प्रति आगे बढ़ाना है। बालि...