कार्बन उत्सर्जन पर अब डिजिटल नजर: बीएसएल ने लॉन्च किया अत्याधुनिक जीएचजी डैशबोर्ड
बोकारो, जुलाई 18 -- बोकारो वरीय संवाददाता। सतत इस्पात उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) ने शुक्रवार को अत्याधुनिक ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) डैशबोर्ड का शुभारंभ किया। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म संयंत्र की विभिन्न उत्पादन इकाइयों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन की निगरानी, विश्लेषण और प्रभावी प्रबंधन में अहम भूमिका निभाएगा। डैशबोर्ड का शुभारंभ बीएसएल के निदेशक प्रभारी ने किया। इस अवसर पर सेल पर्यावरण प्रबंधन प्रभाग के अधिशासी निदेशक, बीएसएल के सभी अधिशासी निदेशक, वरिष्ठ अधिकारी तथा तकनीकी सहयोगी संस्था सेंट्रा वर्ल्ड, बेंगलुरु के प्रतिनिधि मौजूद थे। मुख्य महाप्रबंधक (पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास) ने बताया कि यह पहल बीएसएल की डी-कार्बोनाइजेशन यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.