वाराणसी, जुलाई 3 -- वाराणसी। बीएचयू ने उद्योग और कॉरर्पोरेट जगत के साथ संस्थागत सहयोग को सुदृढ़ बनाने और सीएसआर से जुड़े प्रयासों को नई दिशा देने के लिए सीएसआर प्रकोष्ठ की स्थापना की है। कृषि विज्ञान संस्थान के मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग के प्रो. निर्मल डे को दो वर्ष के लिए प्रकोष्ठ का आचार्य प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह प्रकोष्ठ उद्योग एवं कॉरर्पोरेट संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित करने के साथ अनुसंधान, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कौशल विकास, सतत विकास और नवाचार जैसे उच्च प्रभाव वाले क्षेत्रों में सहयोग को प्रोत्साहित करेगा। प्रकोष्ठ के संचालन में कुलपति की अध्यक्षता में गठित एक परामर्शदात्री समिति सहयोग प्रदान करेगी। यह भी पढ़ें- उद्यमिता और सतत विकास को दो नए केंद्र समिति में कुलसचिव, वित्त अधिकारी और उद्योग जगत के विशे...