नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- हिंदू धर्म में कार्तिक मास को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। इस महीने में स्नान, दान, दीपदान और तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास में कार्तिक महात्म्य की कथा पढ़ने और सुनने से भी विशेष पुण्य मिलता है। पद्म पुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार, पिछले जन्म में किए गए कार्तिक व्रत और भगवान विष्णु की भक्ति के प्रभाव से सत्यभामा को अगले जन्म में श्रीकृष्ण की पत्नी बनने का सौभाग्य मिला था।कार्तिक मास में करें कार्तिक महात्म्य का पाठ कार्तिक मास में रोजाना कार्तिक महात्म्य यानी कार्तिक पुराण की कथा पढ़ना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसमें भगवान विष्णु की महिमा के साथ कार्तिक स्नान, दीपदान और तुलसी पूजा का महत्व बताया गया है। श्रद्धा...