चक्रधरपुर, अप्रैल 19 -- आनंदपुर, संवाददाता। आनंदपुर थाना क्षेत्र के सारगीडीह जंगल में मिली कार्तिक बाड़ा (35) की अर्धजली लाश मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीएसपी जयदीप लकड़ा ने इसकी जानकारी दी। डीएसपी ने कहा कि कार्तिक बाड़ा की अर्धजली शव मिलने की सूचना के पास पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया था तथा इस मामले में आरोपी मानुएल भुईयां, राजन तामसोय और पिन्टु सुरीन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने भी हत्याकांड में संलिप्त होने की बात स्वीकार कर लिाय है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास हत्याकांड में संलिप्त होने वाले असला बरामद किया है और आरोपियों को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...