पलामू, नवम्बर 6 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त में जागरण कर नदी, तालाब और घरों में स्नान कर दीपदान किया। साथ ही भगवान श्री विष्णु की विशेष पूजा की। मेदिनीनगर के कोयल नदी में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान, दीपदान आदि अनुष्ठान किया। सुबह में मेदिनीनगर के देवालयों में भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या पहुंची। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को पलामू जिला आस्था और श्रद्धा का सैलाब देखा गया।ब्रह्ममुहूर्त में श्रद्धालुओं ने बुधवार की सुबह में कोयल, अमानत, सोन सहित अन्य नदियों में स्नान कर दान-पुण्य किया। घर-घर में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना हुई। मेदिनीनगर शहर के विभिन्न मंदिरो में भक्तों की लंबी कतारें सुबह से देखी गई। चैनपुर के बंदुआ स्थित मां मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.