कार्तिक ने पास की लोअर पीसीएस परीक्षा
बागेश्वर, सितम्बर 27 -- देवेंद्र पांडे, कौसानी। कौसानी निवासी कार्तिक भट्ट पुत्र भुवन मोहन भट्ट डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी लखनऊ से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद प्रथम प्रयास में लोअर पीसीएस की परीक्षा पास की है। प्रारंभिक शिक्षा शिशु मंदिर कौसानी से और इंटर तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत से करने के बाद उन्होंने बीटेक किया। अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादा अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य स्व. हरि दत्त भट्ट एवं माता किरण भट्ट एवं पिता भुवन मोहन भट्ट और अपने बड़े भाई मेजर प्रशांत भट्ट को देते हैं। यह भी पढ़ें- पिता ईंट-भट्टे पर करते थे मजदूरी, बिना कोचिंग बेटे ने क्रैक किया UPSC; 107वीं रैंक लाकर बने आईएएस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.