गाज़ियाबाद, नवम्बर 18 -- गाजियाबाद, संवाददाता। गोविंदपुरम स्थित हिंडन कराटे अकादमी में जनपद स्तरीय जू-जिस्तू (कराटे) चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हिंडन कराटे अकादमी के खिलाड़ी कार्तिकेय शर्मा और सार्थक यादव का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया गया है। प्रतियोगिता में लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। इसमें हिंडन कराटे अकादमी से तीन खिलाड़ी शामिल रहे। अकादमी के निदेशक सचिन त्यागी और कोच आदेश शर्मा ने बताया कि सब-जूनियर बालक वर्ग में विराट शर्मा ने रजत पदक जीता। कार्तिकेय शर्मा ने स्वर्ण और सार्थक यादव ने रजत पदक हासिल किया। चैंपियनशिप में हिंडन कराटे अकादमी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। -वंदना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.