मेरठ, फरवरी 23 -- सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव भूनी के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर कथित रूप से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक कार चालक करीब 3,100 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद ऑनलाइन भुगतान की पुष्टि से पहले ही वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना शनिवार देर रात करीब 12 बजे की बताई गई है। पंप संचालक यश जैन के अनुसार शनिवार रात एक कार पेट्रोल पंप पर पहुंची। चालक ने कार्ड के माध्यम से पेट्रोल भरवाया। तेल भरने के बाद जब कर्मचारियों ने भुगतान की पुष्टि के लिए कहा, तो चालक ने तकनीकी समस्या का हवाला दिया और अचानक गाड़ी लेकर तेजी से हाईवे की ओर निकल गया। कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। बताया कि पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पंप संचालक ने थाना सरूरपुर पर तहरीर देकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.