पीलीभीत, अप्रैल 19 -- बेनहर पब्लिक स्कूल और बेनहर गुरुकुल में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए बर्थडे कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। प्रतियोगिता की रूपरेखा एक्टिविटी इंचार्जेस रोशनी बग्गा और गुरसेवक सिंह ने तैयार की। प्रतियोगिता के दौरान छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगे, आकर्षक और मासूमियत से भरे बर्थडे कार्ड बनाकर सभी का मनमोह लिया। उनके कार्ड्स में कार्टून चित्र, फूल पत्तियाँ और सरल शुभकामनाएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यालय की संस्थापिका रंजीत सैहमी, प्रधानाचार्य करिश्मा सैहमी एवं डॉ. निर्मल कौर ने सभी विद्यार्थियों की रचनात्मकता को सराहा। निर्णायक मंडल में हेड मिस्ट्रेस निर्मला शर्मा, नेहा पांडेय, रचना वाधवा, पल्लवी पांडे, ऐकडेमिक इंचार्ज आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.