फतेहपुर, अप्रैल 10 -- थरियांव। भाई के शादी की तैयारियों की खुशियों के बीच निकले एक नौजवान की बीच रास्ते सांसो की रेस थम गई। जिसने पूरे परिवार की खुशियां उजाड़ दी। भाई की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने निकला 18 वर्षीय रुपेश खुद ही मौत का न्योता बन गया। हाथ से दूर छिटके बैग में पड़े शादी के कार्ड और औंधे मुंह सड़क पर पड़े रुपेश का बिखरा खून हादसे का मंजर बयां कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। थरियांव-असोथर मार्ग पर थाना क्षेत्र के बहरामपुर ओवरब्रिज के ऊपर तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक रुपेश एक झटके में बाइक से सड़क पर औंधे मुंह गिरा। उसका कनपटी से सिर फट गया। खून का फौव्वारा फूट पड़ा और चंद सेकेंड में रुपेश की सांसे हमेशा के लिये थम गईं। किशनपुर थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.