फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 14 -- कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दोनों रिश्तेदारी में शादी का कार्ड बांटकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। घटना के बाद शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं। रायपुर गांव निवासी 50 वर्षीय मोहन सिंह के इकलौते पुत्र पीयूष की 25 मई को शादी होनी है। बुधवार को मोहन सिंह अपने चचेरे भाई रक्षपाल के साथ बाइक से जनपद कासगंज के पटियाली क्षेत्र के गांव पुरसारी रिश्तेदारी में शादी का कार्ड देने गए थे। यह भी पढ़ें- नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर देर शाम दोनों कार्ड बांटकर वापस गांव लौट रहे थे। बताया गया कि गांव किशोरी नगर के पास अचानक एक गौवंश बाइक के सामने आ गया। इससे बाइक अनियंत्...