कार्ड बदलकर खाते से 85 हजार रुपए निकाले
फरीदाबाद, मई 16 -- पलवल,अजित कुमार। एटीएम कार्ड बदलकर खाते से हजारों रुपये निकालने का मामला सामने आया है। रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में दो युवकों ने बातों में उलझाकर एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद युवकों ने उनके खाते से करीब 85 हजार रुपये निकाल लिए। कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के अनुसार, गीता कॉलोनी निवासी खैमी ने दी शिकायत में कहा है कि उनके यहां कैलाश नामक युवक काम करता है। शुक्रवार सुबह उन्होंने कैलाश को एटीएम कार्ड देकर पैसे निकालने के लिए रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर भेजा था। यह भी पढ़ें- फ्रॉड करने वाले दो ठग धराए कैलाश एटीएम से पैसे निकाल रहा था, तभी वहां दो युवक पहुंचे। आरोप है कि दोनों युवकों ने कैलाश को बातों में उलझा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.