कार्ड बटने व गेस्ट हाउस बुक होने के बाद तोड़ दी शादी
कानपुर, अप्रैल 11 -- कानपुर देहात, संवाददाता। शादी के कार्ड बटने व गेस्ट हाउस आदि बुक हो जाने के बाद वर पक्ष के लोगों ने अचानक शादी करने से इंकार कर दिया। मामले में मंगलपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के रहने वाले पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद रुरा पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के रहने वाले शैलेश कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने रूरा थाना क्षेत्र के अमरसिंह पुरवा के रहने वाले रवींद्र सिंह के साथ बहन की शादी तय की थी। फरवरी में बरीक्षा में एक लाख 39 हजार रुपये व सोने की अंगूठी उनके पिता ने दी थी। बीस अप्रैल 2026 को शादी का कार्यक्रम होना था। इसके लिए वह सिकंदरा में गेस्ट हाउस बुक करने के साथ शादी के कार्ड भी बांट चुका है। उसका आरोप है कि 30 मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.