प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के सगरा सुंदरपुर निवासी रामसूरत सरकारी राशन की दुकान संचालित करते हैं। कोटेदार रामसूरत के खिलाफ गांव के कार्डधारकों ने डीएम से शिकायत कर आरोप लगाया कि राशन वितरण के समय कोटेदार पांच किलो राशन कम देने के साथ समय पर राशन वितरण नहीं करता। इसके साथ ही राशन वजन करके नहीं बल्कि डिब्बे में भरकर देते हैं। विरोध करने पर अभद्रता करता है। राशन कम देने और समय पर वितरण न करने के साथ अभद्रता करने का विरोध करने पर कोटेदार राशन कम देने पर कोई कार्रवाई न होने की धमकी देता है। परेशान होकर कार्डधारकों रामनयन वर्मा के नेतृत्व में डीएम दफ्तर पहुंचकर कोटेदार के खिलाफ शिकायत की है। यह भी पढ़ें- अन्नपूर्णा भवन बना शोपीश, डीलर आवास पर बांट रहा राशन शिकायत के मौके पर राजबहादुर, रामसजीवन, क...