गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। आगामी 17 अप्रैल से शुरू हो रहे शादी समारोहों में रसोई गैस सिलेंडर की दिक्कत को लेकर गोरखपुर मैरेज हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एडीएफ फाइनेंस विनित कुमार सिंह से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने प्रति शादी चार से आठ सिलेंडर मुहैया कराने की मांग की। अध्यक्ष एसए रहमानी ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में लगन शुरू हो रहा है। इसमें शादी वाले घरों में गैस की परेशानी है। सभी खाना कोयला और लकड़ी पर नहीं बन सकता है। तीन से चार सिलेंडर भी प्रति शादी के हिसाब से मिल जाएगा तो बड़ी सहूलियत होगी। अध्यक्ष ने कहा कि बहुत से मैरिज हाउस तथा रिजॉर्ट में कैटरिंग की व्यवस्था भी साथ में रहती है। उनके लिए भी परेशानी हो रही है। ऐसी स्थिति में शादी का कार्ड देख कर कम से कम 8 सिलेंडर मुहैया होना चाहिए। ज्...