अयोध्या, अप्रैल 10 -- अयोध्या संवाददाता। रामनगरी अयोध्या में शादी ब्याह आदि मांगलिक समारोहों के मौसम में गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे आयोजकों के लिए राहत भरी खबर है।आपके अपने अखबार हिंदुस्तान ने 9 अप्रैल के प्रकाशित अंक में ' समारोह के लिए नहीं मिलेंगे घरेलू सिलेंडर' शीर्षक से छपी खबर में बरेली प्रशासन की पहल का हवाला देते हुए अयोध्या में हो रही परेशानी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। खबर का असर हुआ और जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी।जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर अब शादी समारोह आयोजित करने वाले लोगों को जिला आपूर्ति कार्यालय से अब दो कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला आपूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों और बढ़ते दबाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया ह...