लोहरदगा, अप्रैल 13 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा के भंडरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सज्जन कुमार ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड में खाद्य सुरक्षा योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन और कार्डधारियों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा करना था। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार गोदाम से खाद्यान्न का उठाव समय पर सुनिश्चित करें, ताकि कार्डधारियों को राशन मिलने में विलंब न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक माह कार्डधारियों के बीच शत-प्रतिशत राशन का वितरण अनिवार्य है। वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और ई-पॉश मशीन के माध्यम से ही खाद्यान्न देने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि किसी भी दुकानदार द्वारा राशन वितरण में कटौती करने या कार्डधारियों से अवैध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.