लातेहार, फरवरी 17 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह की बेतला पंचायत में दो जविप्र से सैकड़ो कार्डधारियों को दिसंबर 2025 और फरवरी 2026 का राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। राशन नहीं मिलने से कार्डधारियों के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार बेतला के डीलर मुकेश और कासिम अंसारी की जविप्र दुकान से राशन वितरण नहीं होने का मामला सामने आया है। प्रभारी एमओ राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 का राशन कार्डधारियों को नहीं मिलने की जांच हो रही है। जबकि फरवरी 2026 का राशन उन दोनों डीलर के पास पूर्व से बचा हुआ। उक्त राशन को कार्डधारियों के बीच वितरण करने का निर्देश दोनो डीलर को दिया गया है। उन्होंने बताया कि राशन वितरण नही होने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.