कार्डधारकों को समूहों से जोड़ने में बलिया को चौथा स्थान
बलिया, अगस्त 30 -- बलिया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपी एसआरएलएम) की ओर से ग्रामीण परिवारों को संगठित कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्डधारक परिवार को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने की योजना में बलिया को प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इस शानदार प्रदर्शन में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की सराहनीय भागीदारी रही। अभियान के तहत 29 हजार 244 कार्डधारक परिवारों को 2829 समूहों से जोड़ा गया है। यूपी एसआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक अभिषेक आनंद ने बताया कि राशन कार्डधारक परिवारों को समूहों से जोड़ने के लिए बीते पांच अगस्त से 20 अगस्त तक प्रदेश में विशेष परिवार संतृप्तिकरण अभियान चलाया गया, इसमें बलिया ने पहली बार टॉप-5 में स्थान प्राप्त हुआ है।जिला मिशन प्रबंधक ने बताया कि यह उपलब्धि ग्रामीण महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.