मुंगेर, जून 14 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे किरायेदारी विवाद में व्यवहार न्यायालय मुंगेर के आदेश पर प्रशासन ने मुस्लिम कमेटी राजगुरु को दुकान का कब्जा दिला दिया। करीब 28 वर्ष तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद नजारत कार्यालय की टीम एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में संबंधित दुकान खाली कराकर कमेटी को सौंप दी गई।

विवाद का विवरण जानकारी के अनुसार एसएच-22 मुख्य मार्ग स्थित दुकान को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था। दुकान रानी कुमारी के नाम से आवंटित था, जिसका संचालन उनके परिजन कर रहे थे। आरोप है कि लंबे समय से किराया नहीं दिया जा रहा था तथा जमीन पर कब्जा बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा था। मुस्लिम कमेटी राजगुरु के सचिव मो. जब्बार ने बताया कि वर्ष 1998 में सिविल कोर्ट, मुंगेर में मामला दायर किया गया था।

न्या...