कार्गो ट्रेन ने 55 किमी प्रति घंटा की गति से तय की 456 किमी की दूरी
लखनऊ, जुलाई 27 -- उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने कार्गो ट्रेन (एनएमजी ऑटोमोबाइल ट्रेन) को सुपरफास्ट ट्रेन की गति से चला कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस ट्रेन ने 456 किमी की दूरी महज 8 घंटे 15 मिनट में तय कर रिकॉर्ड बना दिया। खास बात है कि एक ही चालक दल ने इस ट्रेन का चलाया, जिसे मालगाड़ी परिचालन में उत्कृष्ट उपलब्धि के तौर पर माना जा रहा है। कार्गों ट्रेन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) से रोज़ा जंक्शन के लिए रवाना हुई। ट्रेन ने दोनों के बीच की 456 किलोमीटर की दूरी 8.15 घंटे में तय कर ली। इस दौरान ट्रेन की औसत गति 55 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। सुपरफास्ट ट्रेनों की औसत गति 55 किमी प्रति घंटा या उससे अधिक रहती है। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने यह उपलब्धि डीआरएम सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्राप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.