बोकारो, अगस्त 11 -- सीआईएसएफ इकाई सीसीएल करगली ने बीएंडके एरिया से प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर कारो मोड़ के समीप नाका लगाकर एक संदिग्ध महिंद्रा पिकअप वैन को रोका। वाहन पर कोयला लदा हुआ था तथा उसके ऊपर पानी की बोतलें भी लदी थीं। जांच के दौरान वाहन से करीब 2.8 टन कोयला बरामद किया गया। वाहन चालक सूरज कुमार सोनी तथा उसके साथ एक अन्य व्यक्ति अनिल प्रसाद सोनी को भी चेकिंग टीम ने पकड़ा। जब्त कोयला एवं वाहन को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए बेरमो थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 (एमएमडीआर एक्ट) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। अभियान का नेतृत्व सहायक कमांडेंट वर्पे सार्थक बाबाजी ने किया। अभियान में निरीक्षक एसआर नायक, उप निरीक्षक अमित कुमार, धमेंद्र कुमार, सहायक उप निरीक्...