कारो नदी के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मातम
रांची, जून 7 -- तोरपा, प्रतिनिधि। खूंटी-सिमडेगा मुख्य सड़क पर रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना तोरपा थाना क्षेत्र के कारो नदी के समीप सुबह करीब 10 बजे हुई। मृतक की पहचान डोड़मा चंद्रपुर निवासी अनीस भेंगरा के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार अनीस भेंगरा अपाची बाइक से तोरपा से मरचा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कारो नदी के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई。
घटना की जानकारी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद तोरपा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.