नोएडा, जुलाई 25 -- नोएडा, उदय सिंह। जिले में बीते पांच वर्षों में गौतम बुद्ध नगर से महिलाएं उद्यमिता के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रही है। जिले की 12 हजार से अधिक महिलाओं ने उद्यम की ओर कदम बढ़ाए है। इसके साथ ही सफल कारोबारी बनकर समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बन रही हैं। महिलाओं ने सेवा, तकनीकी, एजुकेशन, हेल्थकेयर, फैशन, स्पोर्ट्स और फूड प्रोसेसिंग जैसे विभिन्न सेक्टरों में अपने उद्यम स्थापित किए हैं और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, महिला उद्यमिता प्रोत्साहन योजना और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ उठाकर महिलाओं ने न केवल आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा किए हैं。

महिला उद्यमिता में प्रगति जि...