देहरादून, अप्रैल 8 -- देहरादून। कारोबार में निवेश कर 20 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का झांसा दे एक महिला से एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई। अनारवाला, गोपीवाला की रहने वाली टीना खनका वर्तमान में अपने पति के साथ सहारनपुर में रह रही हैं। एसएसपी देहरादून को दी गई तहरीर में टीना ने बताया कि 20 अगस्त 2024 को उन्होंने उत्तरकाशी के बड़कोट निवासी नितिन रावत को व्यवसाय में निवेश के लिए एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। आरोपी नितिन ने इस निवेश के बदले उन्हें कारोबार में 20 फीसदी की हिस्सेदारी देने का वादा किया था। इसके अलावा पैसे लौटाने के लिए 15 दिसंबर 2024 की तारीख तय की थी। तय तारीख पर जब टीना ने 15 दिसंबर को नितिन से संपर्क किया तो उसने शाम तक पैसे लौटाने का झूठा आश्वासन दिया। वर्तमान में आरोपी नितिन रावत का कोई अता-पता नहीं है और न ही उसके किसी व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.