लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बहुद दुखद है कि आज प्रतीक यादव उनके बीच नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग करोबार में नुकासन होने के बाद बहुत दुखी हो जाते हैं। वह बहुत अच्छा लड़का था। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच किए जाने के सवाल पर कहा कि कानून के मुताबिक जो भी होगा वह किया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रतीक से दो महीने पहले मिले थे अखिलेश यादव, क्या हुई थी बातचीत? खुद सपा प्रमुख ने बतायाप्रतीक यादव के निधन पर शोक अखिलेश यादव ने ये बातें बुधवार की सुबह प्रतीक यादव को लखनऊ में ट्रामा सेंटर में देखने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि बहुत दुख है कि वह हमारे बीच नहीं हैं। मैंने बचपन से ही उसमें हेल्थ के प्रति जागरूकता देखी थी। वह जीवन में आगे बढ़कर कुछ काम करना च...