कारोबार में घाटे से परेशान इलेक्ट्रिक कारोबारी ने खाया जहर, मौत
इटावा औरैया, मई 22 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शांति कॉलोनी निवासी एक इलेक्ट्रिक कारोबारी ने कारोबार में लगातार हो रहे नुकसान और मानसिक तनाव के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शांति कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय नीरज गुप्ता पुत्र स्वर्गीय पदम नारायण गुप्ता ने करीब दो वर्ष पहले मैनपुरी फाटक के पास इलेक्ट्रिक सामान की दुकान खोली थी। परिजनों के मुताबिक पिछले काफी समय से दुकान का कारोबार ठीक नहीं चल रहा था। लगातार हो रहे घाटे के कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगे थे। गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे नीरज ने तनाव में आकर सल्फास खा लिया। शुरुआत में किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई, लेकिन रात करीब 12 बजे उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.