कारोबार पर पड़ेगा असर
दरभंगा, मई 16 -- बिरौल।पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रोजमर्रा की चीजें महंगी होने की आशंका गहरा गई है। डीजल महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ेगी। इसका सीधा असर अनाज, खाद्य तेल, सब्जी और निर्माण सामग्री की कीमतों पर पड़ेगा। बस, ऑटो व ट्रांसपोर्ट भाड़े में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। बिरौल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव राम शंकर शर्मा ने कहा कि माल भाड़ा बढ़ने से हर सामान सात से 10 प्रतिशत तक महंगा हो जाएगा। दर बढ़ने से बाजार सहमा है। खरीद-बिक्री घटने के आसार हैं। छोटे दुकानदारों का धंधा चौपट होगा। किसान देव यादव ने बताया कि डीजल महंगा होने से खेती की लागत बढ़ जाएगी। ट्रैक्टर से जुताई और पंपसेट से सिंचाई अब महंगी पड़ेगी। इसका बोझ सीधे किसानों पर आएगा। रबी फसल की बुआई प्रभावित होगी। गृहिणी सीमा देवी ने कहा कि रसोई का बजट बिगड़ जाएगा। ऑटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.