कारोबार के लिए 32 लाख लेकर हड़पे, दंपति समेत पांच पर केस
मुरादाबाद, मई 28 -- नागफनी थाना पुलिस ने नवाबपुरा गली नंबर-1 निवासी मोहम्मद राशिद, उसकी पत्नी और तीन बेटों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर नागफनी में ही रहने वाले वृद्ध निजामुद्दीन की तहरीर पर लिखा गया है, जिसमें उन्होंने आरोपियों पर 32 लाख रुपये लेकर हड़पने का आरोप लगाया है। दर्ज रिपोर्ट में नागफनी गली नंबर 1 नवी करीम मस्जिद के पास रहने वाले 60 वर्षीय निजामुद्दीन ने बताया कि राशिद ने कारोबार करने के लिए 32 लाख रुपये लिए थे, जिसमें से 20 लाख रुपये राशिद, 6.50 लाख रुपये की उकसी पत्नी इशरत जहां और 5.50 लाख रुपये उसके बेटे फैजान को दिए गए थे। इसका एग्रीमेंट भी कराया गया था। आरोप लगाया कि उस समय आरोपियों ने कहा कि कुछ समय बाद आपके पैसे वापस कर देंगे। लेकिन कई बार तकादा करने के बावजूद नहीं दिए। एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.