देहरादून, अगस्त 9 -- एक महिला से अपने पति और ससुरालियों पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने अपनी पार्टनरशिप फर्म के लिए पत्नी और ससुर से यह रकम ली थी। बाद में इसे वापस करने से इनकार कर दिया और बिना सहमति के इस रकम का इस्तेमाल अपने एक अन्य आपराधिक मामले के सेटलमेंट में कर लिया। मामले में शनिवार को राजपुर थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजपुर रोड निवासी सलोनी गोयनका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह 29 जनवरी 2019 को दिल्ली के हौजखास निवासी सिमरन सोढ़ी के साथ हुआ था।

पति ने पत्नी को धोखे में रखा उनके पति, ससुर सरनजीत सिंह सोढ़ी और एक अन्य महिला बानी आहूजा मैसर्स लिट प्लास्टो टेक नाम से एक पार्टनरशिप फर्म चलाते हैं। आरोप है कि तीनों ने साजिश के तहत सलोनी और उनके परिवार का विश्वास जीता। इसके ...