वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अवलेशपुर के सौरभ विहार कॉलोनी में आठ जून की रात किराना कारोबारी जितेंद्र पटेल की हत्या में रोहनिया पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक पेटीएम का कर्मचारी है। दो आरोपियों आयुष और गोलू को पुलिस ने अखरी में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी मोबाइल लूटकर 26 लाख रुपये ट्रांसफर करने के फिराक में थे, लेकिन नाकाम रहे। कारोबारी आठ जून की रात अवलेशपुर स्थित परचून की दुकान बंद करके घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। लहुलूहान कारोबारी बाइक चलाते ही अपने घर चला गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि सुबह कारोबारी की मौत हो गई थी. यह भी पढ़ें- अवलेशपुर के सौरभ विहार कॉलोनी में आठ जून की रात किराना कारोबारी जिते...