प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 25 -- यूपी के कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा पर उनके बेटे सुब्रत ने संगीन चारित्रिक आरोप लगाए हैं। पूलिस पूछताछ के बाद मीडिया से उसने कहा- हत्या की सबसे बड़ी वजह पिता का चरित्रहीन होना था। पापा के कई महिलाओं से संबंध थे। वह खुद तो अपनी अय्याशी में लाखों रुपये उड़ाते थे पर मुझे गिनकर रुपये देते थे। उनकी अय्याशी को लेकर समाज में बदनामी होने लगी थी। जिससे मुझे शर्मिंदा होना पड़ता था। तंग आकर मैंने अपने नौकर को उनकी सुपारी दे दी और उनका कत्ल करवा दिया। पांच सितंबर को केशवपुरम स्थित रतन ऑर्बिट स्थित फ्लैट नंबर सी-104 में विनीत मिनोचा की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कारोबारी की बहू शालू, पूर्व नौकर विशाल गौतम और राजकिशोर को गिरफ्तार किया था। हालांकि बेटा सुब्रत पर भी संदेह के कारण निगरानी थी। पुलिस ने तीनों का कस्...