नोएडा, फरवरी 22 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। क्लब में निवेश के नाम पर कारोबारी से 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज हुआ है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-51 निवासी व्यापारी निशांत भार्गव ने बताया कि कुछ साल पहले उनकी पहचान राहुल कुमार नाम के व्यक्ति से हुई। राहुल खुद को एक कंपनी का संचालक बताता था, जबकि उसकी पत्नी खुशी सिंह महादेव एंटरप्राइजेज नाम से कंपनी चलाती है। आरोप है कि राहुल ने निशांत को गुरुग्राम सेक्टर-29 में चल रहे लास्ट लेमन्स और नोएडा सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में ट्रिप्पी टकीला नाम के क्लब में निवेश का ऑफर दिया। राहुल ने दावा किया कि क्लब से हर महीने लाखों रुपये का मुनाफा हो रहा है। उसने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.